राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने समाप्त किया धरना

लखनऊ: लखनऊ में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के किसानों एवं पदाधिकारियों को प्रताड़ित करने का काम पुलिस प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है, ऐसा आरोप संगठन ने लगाया। फर्जी मुकदमे पदाधिकारियों के खिलाफ लगाए जा रहे है एवं किसानों की समस्याएं जैसे कि उनके फसल के मूल नहीं मिलना जैसी समस्या को लेकर कल राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले लखनऊ में पीजीआई थाने का घेराव किया गया था। प्रताप बाहादुर प्रदेश अध्यक्ष एवं मो शकील मंडल अध्यक्ष लखनऊ एवं दिनेश यादव जिला अध्यक्ष लखनऊ एवं लालता सिहँ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के नेतृत्व में यह आंदोलन किया गया था।

हाजारो की संख्या के तादाद में किसान पी.जी.आई थाना क्षेत्र के पास वृंदावन योजना के पास मे किसान इकट्ठा हुआ थे। वही पर किसानों ने अपनी समस्याएं रखी और आला पदाधिकारियों से आग्रह किया कि जल्द से जल्द आला अधिकारीयों को बुलाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करवाने का काम किया जाए। जिसके बाद मोहम्मद शकील मंडल अध्यक्ष लखनऊ ने आला अधिकारियों को बुलाकर किसानों की समस्याओं को लेकर वार्ता की।

मौके पर एसडीएम सरोजनी नगर, सीओ कैंट एवं इंस्पेक्टर पीजीआई पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुना और वार्ता के लिए राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रताप बहादुर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आला अधिकारी जैसे कि डी.एम लखनऊ एवं एसएसपी लखनऊ से वार्ता करेंगे।

जिसके बाद एस.डी.एम ने कहा की 10 दिन के अन्दर डी.एम लखनऊ एवं एस.एस.पी से मीटिंग रखी जाएगी जिसके बाद प्रताप बहादुर प्रदेश अध्यक्ष, ने धरना प्रदर्शन का समापन किया।

धरना प्रदर्शन में मौजूद थे प्रताप बहादुर प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी, मोहम्मद शकील मंडल अध्यक्ष लखनऊ, लालता सिंह चौहान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, शिव कुमार सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वी, राजू खान युवा मंडल अध्यक्ष अयोध्या, मोहम्मद उमर खान मंडल मीडिया प्रभारी लखनऊ, दिनेश यादव जिला अध्यक्ष लखनऊ, फरमान सिद्दीकी युवा जिला महासचिव लखनऊ, नसीर लाला जिलाध्यक्ष बाराबंकी, इरफान गाजी किसान नेता, सुशील यादव जिला महासचिव लखनऊ, नब्बू प्रधान नगर अध्यक्ष लखनऊ, जावेद गाजी मंडल सचिव लखनऊ, अमर सिंह यादव मंडल सचिव लखनऊ, हारून गाजी प्रधान मंडल उपाध्यक्ष, कुंदन वर्मा मंडल प्रभारी अयोध्या,अमित वर्मा मंडल महामंत्री अयोध्या, अश्वनी जिला सचिव बाराबंकी, मिंटू सिंह वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष, राजेंद्र यादव मंडल उपाध्यक्ष, राम गोपाल मंडल सचिव, प्रमोद वर्मा जिला सचिव लखनऊ, विशाल रावत युवा जिला सचिव लखनऊ, अमित युवा ब्लॉक अध्यक्ष, सलमान गाजी युवा नगर अध्यक्ष लखनऊ, रिजवान गाजी युवा नगर उपाध्यक्ष लखनऊ, अंबर गाजी जिला उपाध्यक्ष लखनऊ, हसीब मलिहाबाद, रोहित कुमार मंडल सचिव, विपिन शुक्ला मंडल सचिव, हसीन गाजी लोहरा हार, मो अतीफ बाराबंकी, छोटू यादव चंदन, चुन्ना गाजी, इरशाद प्रधान, मिराज गाजी, शकील गाजी, इमाम गाजी, लल्ली गाजी, जीशान खान, दानिश खान, दीनदयाल, मन्ना पलका एवं समस्त पदाधिकारी एवं किसान बंधु मौजूद थे।

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here