E20 नीति से चीनी मिलों और किसानों दोनों को राहत: अमृतसर राइस मिलर्स एसोसिएशन

अमृतसर (पंजाब): केंद्र सरकार की E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) नीति को पंजाब के कृषि और प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए लाभकारी बताते हुए अमृतसर राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजिंदर सलवान ने कहा कि, इस पहल से किसानों की आय बढ़ रही है और मिलर्स पर परिचालन संबंधी दबाव भी कम हुआ है। ‘एएनआई’ से बातचीत में सलवान ने कहा, E20 मिश्रण कार्यक्रम ने किसानों को लाभ पहुंचाया है और मिलर्स का बोझ भी कम किया है।

उन्होंने बताया कि, पंजाब में धान की खेती बड़े पैमाने पर होती है और यह किसानों की प्रमुख निवेश फसल मानी जाती है। उनके अनुसार, एक एकड़ भूमि में धान के लिए लगभग 5 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है, जबकि गेहूं के लिए करीब 50 किलोग्राम बीज लगता है, जिससे किसानों की लागत में बचत होती है। सलवान ने कहा कि, किसान गेहूं का एक बड़ा हिस्सा अपने घरेलू उपयोग के लिए रखते हैं, जबकि लगभग पूरा धान बाजार में बिक्री के लिए जाता है। इसी धान से होने वाली आय के आधार पर किसान ट्रैक्टर खरीदने, घर बनाने और अन्य बड़े निवेश करने में सक्षम होते हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने कहा कि, E20 कार्यक्रम के तहत अधिशेष धान और टूटे चावल (ब्रोकन राइस) का उपयोग एथेनॉल उत्पादन में किया जा रहा है, जिससे किसानों की उपज की मांग बनी रहती है और उन्हें समय पर भुगतान मिलने में मदद मिलती है। यह योजना देश में ईंधन आयात पर निर्भरता कम करने और कृषि उपज के लिए स्थिर बाजार उपलब्ध कराने की केंद्र सरकार की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

इस बीच, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि, वह 4 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास तक मार्च निकालेंगे और E20 नीति के विरोध को तेज करेंगे। केजरीवाल ने केंद्र सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं— पेट्रोल पंपों पर E20 और शुद्ध पेट्रोल दोनों का विकल्प उपलब्ध कराया जाए, E20 पेट्रोल की कीमत शुद्ध पेट्रोल से कम हो और पेट्रोल का मूल्य 84 रुपये प्रति लीटर से कम किया जाए।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here