पाकिस्तान में चीनी के भंडार की समीक्षा; उपप्रधानमंत्री ने निर्यात दिशानिर्देशों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की कैबिनेट समिति ने देश में चीनी के उपलब्ध भंडार की स्थिति की समीक्षा की और चीनी निर्यात के लिए नीतिगत दिशानिर्देशों पर चर्चा की। इस दौरान घरेलू बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता और कीमतों में स्थिरता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। बिजनेस रिकॉर्डर की रिपोर्ट के अनुसार, यह बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री सीनेटर मोहम्मद इशाक डार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी गन्ना पेराई सीजन शुरू होने तक देश में उपलब्ध अतिरिक्त चीनी के भंडार का आकलन किया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य यह निर्धारित करना था कि, घरेलू खपत की जरूरतों को प्रभावित किए बिना कितनी मात्रा में चीनी का निर्यात किया जा सकता है। साथ ही, देशभर में उपभोक्ताओं की मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त चीनी का भंडार बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। उपप्रधानमंत्री इशाक डार ने प्रधानमंत्री के निर्देशों को दोहराते हुए कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चीनी निर्यात से संबंधित किसी भी फैसले का असर स्थानीय बाजार में आपूर्ति और कीमतों पर नहीं पड़ना चाहिए।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने कहा कि, चीनी के निर्यात की अनुमति मिलने से किसानों को लाभ हो सकता है, चीनी उद्योग को मजबूती मिल सकती है और देश के लिए विदेशी मुद्रा अर्जित करने का अवसर भी पैदा हो सकता है। हालांकि, उन्होंने जोर दिया कि घरेलू बाजार में कीमतों की स्थिरता बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है। उपप्रधानमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्यात प्रक्रिया के दौरान आपूर्ति श्रृंखला निर्बाध बनाए रखने और बाजार में किसी भी तरह की अनियमितता को रोकने के लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था तैयार करने के निर्देश भी दिए। इस बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं अनुसंधान तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री, प्रधानमंत्री के विशेष सहायक तारिक बाजवा, वाणिज्य सचिव, पाकिस्तान शुगर मिल्स एसोसिएशन (PSMA) और ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ पाकिस्तान (TCP) के प्रतिनिधियों सहित संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here