10 नवंबर से शुरू होगी रौजागांव चीनी मिल, तौल केंद्रों के संचालन की तैयारी जारी

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) : अयोध्या जिले में स्थित रौजागांव चीनी मिल का पेराई सत्र इस बार 10 नवंबर से शुरू होगा। मिल शुरू होने से दो दिन पहले आठ नवंबर से किसानों के गन्ना की खरीद की जाएगी। किसानों को तौल पर्ची एक नवंबर से मिलनी शुरू हो जाएगी। मिल प्रबंधन द्वारा गन्ना तौल केंद्रों के संचालन की तैयारी जारी है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में गन्ना किसानों के लिए बुढ़वल और दरियाबाद गन्ना समिति संचालित है। किसानों का गन्ना आठ नवंबर से खरीदने का कार्य प्रत्येक गन्ना सेंटर पर शुरू कर दिया जाएगा।

तहसील क्षेत्र में मरौचा, सनावा, शेषपुर टूटरु, गिदरापुर, अमरा कटेहरा, कोटवाधाम, खजुरी, साराय दुनौली, हड़ाहा, बारोलिया व बदोसराय में गन्ना तौल केंद्र संचालित किए जाएंगे। डिजिटल कंप्यूटर कांटे से गन्ने की तौल की जाएगी। इसके अलावा सामान्य तौल की भी सुविधा रहेगी। मिल के गन्ना सहायक विकास अधिकारी टीएन तिवारी ने बताया कि 10 नवंबर से मिल संचालन शुरू होने के चलते आठ नवंबर से गन्ना खरीद की जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here