गन्ना भुगतान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 200 करोड रूपये की धनराशि जारी

लखनऊ: मा. मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ द्वारा किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान को दी जा रही प्राथमिकता एवं मा. गन्ना मंत्री, श्री सुरेश राणा के प्रयास से प्रदेश की 20 सहकारी चीनी मिलों पर पेराई सत्र 2018-19 के बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान हेतु राज्य सरकार ने रू.200.00 करोड की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस धनराशि से सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों द्वारा पेराई सत्र 2018-19 के अवषेष गन्ना मूल्य का भुगतान गन्ना किसानों को किया जायेगा। किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के आयुक्त, गन्ना एवं चीनी, श्री संजय आर. भूसरेड्डी द्वारा बताया गया कि, सहकारी क्षेत्र की 24 चीनी मिलों में से 04 सहकारी चीनी मिलों मोरना, पुवायां, स्नेहरोड व सठियांव द्वारा पूर्व में ही पेराई सत्र 2018-19 का गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया गया है। शेष 20 सहकारी चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान हेतु राज्य सरकार द्वारा रू.200.00 करोड की धनराशि अवमुक्त की गयी है। राज्य सरकार द्वारा अवमुक्त की गयी धनराशि से किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान दो दिन के अन्दर उनके बैंक खातों में पहुॅच जायेगा। राज्य सरकार के इस निर्णय से गन्ना किसानों में खुशी की लहर है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here