सदाशिवराव मंडलिक चीनी मिल का चुनाव निर्विरोध; 13 जून को होगी घोषणा

कोल्हापुर: सदाशिवराव मंडलिक कागल तालुका सहकारी चीनी मिल का चुनाव आखिरकार निर्विरोध हो गया। इससे पहले 18 सीटें निर्विरोध हुई थी, मंगलवार को फिर 9 में से 6 लोगों ने अपना नामांकन वापस लिया।21 सीटों के लिए 21 आवेदन ही रह गए, इससे शेष तीन सीटें भी निर्विरोध हो गईं। आवेदन वापस लेने की अंतिम तिथि 13 जून है, जिस दिन निर्वाचन विभाग मिल के निर्विरोध चयन की अधिकारिक घोषणा करेगा।

निर्विरोध चुने गए निदेशकों में मौजूदा अध्यक्ष, सांसद संजय मंडलिक, संभाजी ढोले, तुकाराम ढोले, आनंद फराकटे, कृष्णा शिंदे, सत्यजीत पाटिल, धनाजी बाचनकर, शिवाजीराव इंगले, महेश घाटगे, कैलास जाधव, प्रकाश पाटिल, मंगल तुकान, पुंडलिक पाटिल, विश्वास कुराड, प्रदीप चव्हाण, वीरेंद्र मंडलिक, चित्रगुप्त प्रभावलकर, विष्णु बुवा, नेताजी बलवंत पाटिल, नंदिनीदेवी नंदकुमार घोरपड़े, प्रतिभा भगवान पाटिल शामिल है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here