महाराष्ट्र: समर्थ मिल को हैंड सैनिटाइजर बनाने का मिला लाइसेंस

जालना : चीनी मंडी

कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के बाद, महाराष्ट्र में कई चीनी मिलों ने हैंड सैनिटाइजर निर्माण की अनुमति के लिए आवेदन किया है। महाराष्ट्र के कर्मयोगी अंकुशराव टोपे समर्थ सहकारी चीनी मिल को हैंड सैनिटाइजर बनाने का लाइसेंस मिला। मिल के कार्यकारी निदेशक दिलीप पाटिल ने कहा की, खाद्य और औषधि विभाग द्वारा मिल को बुधवार को हैंड सैनिटाइजर बनाने का लाइसेंस दिया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कोरोना वायरस पुरे देश में तेजी से फ़ैल रहा है, इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोग अपने हाथों को धोने के लिए हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे है। हैंड सैनिटाइजर से हाथ धोने से बैक्टेरिया नष्ट हो जाते है, इसलिए हैंड सैनिटाइजर की मांग काफी बढ़ गई है। सैनिटाइजर कि मांग में भारी वृद्धी के कारण बाजार में हैंड सैनिटाइजर का शोर्टेज है, इसलिए केंद्र सरकार ने चीनी मिलों को हैंड सैनिटाइजर बनाने के लिए आगे आने को कहा है। समर्थ मिल ने भी सामाजिक प्रतिबद्धता के रूप में हैंड सैनिटाइजर उत्पादन का फैसला लिया है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here