संजीवनी चीनी मिल ने कर्नाटक के गन्ना किसानों का 75 प्रतिशत बकाया चुकाया, हड़ताल समाप्त

पोंडा: कर्नाटक के गन्ना किसानों के 75 प्रतिशत बकाये को संजीवनी सहकारी चीनी मिल ने चुका दिया है। संजीवनी सहकारी चीनी मिल की इस सकरात्मक पहल के बाद कर्नाटक के गन्ना किसानों ने अपना प्रस्तावित आंदोलन वापस ले लिया है।

किसानों ने गोवा से कर्नाटक के खानपुर चीनी मिल में आने वाले गन्ने की गाड़ियों को रोकने का प्लान किया था। अब विरोध का आह्वान करने का निर्णय उनके बैंक खातों में राशि जमा होने के बाद ही लिया जाएगा। कर्नाटक के गन्ना किसानों ने धमकी दी थी कि अगर उनके भुगतान में और देरी हुई तो वे खानपुर चीनी मिल में ट्रकों का आना बंद कर देंगे।

संजीवनी के अधिकारियों ने कहा कि कुल बकाया 1.4 करोड़ रुपये में से 75% राशि आरटीजीएस के माध्यम से गन्ना किसानों के संबंधित बैंक खातों में पहले ही जमा किया जा चुका है। जिन गन्ना किसानों के पास बैकों के विवरण नहीं थे, उन्हें भी चेक जारी किया गया है। गौरतलब है कि 13 दिसंबर, 2018 और 28 फरवरी, 2019 के दौरान कर्नाटक के कुल 512 किसानों ने 17,491 टन गन्ने की आपूर्ति की थी।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here