सीजन 2022-23: जानिये NFCSF द्वारा चीनी उत्पादन अपडेट्स

नई दिल्ली : देश भर की 531 चीनी मिलों ने 30 अप्रैल, 2023 तक 320.30 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फेडरेशन (NFCSF) ने सीजन के अंत तक 327.35 लाख टन चीनी के उत्पादन का अनुमान लगाया है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु यह पाच राज्य चीनी उत्पादन में अग्रणी है, इसके बाद हरियाणा, पंजाब और बिहार का नंबर आता है। महाराष्ट्र ने सबसे ज्यादा 105.3 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। देश की 531 चीनी मिलों में से 67 मिलें अभी भी (30 अप्रैल तक) चल रही है। उत्तर प्रदेश ने 101.90 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है, कर्नाटक ने 55.50 लाख टन और तमिलनाडु और गुजरात ने क्रमशः 10.95 लाख टन और 10.10 लाख टन का उत्पादन किया है। इसके अलावा हरियाणा (7.15 लाख टन), पंजाब (6.65 लाख टन) और बिहार (6.40 लाख टन) में चीनी उत्पादन में तेजी आई है। इन राज्यों के अलावा मध्य प्रदेश (5 लाख टन), उत्तराखंड (4.75 लाख टन), तेलंगाना (2.80 लाख टन), आंध्र प्रदेश (2.30 लाख टन) और बाकी राज्यों ने 1.50 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है।

देश में गुजरात औसत चीनी रिकवरी 10.80 प्रतिशत के साथ सबसे ऊपर है, इसके बाद कर्नाटक (10.10 प्रतिशत), तेलंगाना (10.10 प्रतिशत), महाराष्ट्र (10 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (9.70 प्रतिशत), बिहार (9.70 प्रतिशत) और उत्तर प्रदेश (9.65 प्रतिशत) का स्थान है। इस सीजन में गन्ने की पेराई उत्तर प्रदेश (1055.96 लाख टन) और उसके बाद महाराष्ट्र (1053 लाख टन) और कर्नाटक (549.50 लाख टन) में हुई। पेराई की मौजूदा गति को देखते हुए, देश में मौजूदा चीनी सीजन मई के अंत तक चलेगा और इसमें लगभग 327 लाख टन नई चीनी का उत्पादन होने का अनुमान है। इसके अलावा, अनुमान है कि लगभग 45 लाख टन चीनी को एथेनॉल उत्पादन में डायवर्ट किया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here