सीजन 2023-24: महाराष्ट्र में अब तक 20 चीनी मिलें हुई बंद

महाराष्ट्र में वर्तमान सीजन में पिछले सीजन के मुकाबले अब तक मात्र 20 ही चीनी मिलों ने पेराई बंद किया है जबकि पिछले सीजन में 04 मार्च तक 65 चीनी मिलों ने पेराई बंद किया था। और साथ ही इस सीजन में चीनी रिकवरी में मामूली बढ़ोतरी भी नजर आ रही है।

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में 04 मार्च, 2024 तक राज्य में चीनी रिकवरी 10.07 प्रतिशत है जबकि पिछले सीजन में इस समय तक चीनी रिकवरी 9.93 प्रतिशत थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, कोल्हापुर विभाग में दो, सोलापुर विभाग में सात चीनी मिल, पुणे विभाग में तीन, अहमदनगर विभाग में एक, छत्रपति संभाजी नगर विभाग में छह चीनी मिल और नांदेड़ विभाग में एक चीनी मिल ने पेराई सत्र बंद कर दिया है।

इस सीजन कुल मिलाकर 207 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था। जिसमे 103 सहकारी एवं 104 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 932.57 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक लगभग 939.14 लाख क्विंटल ( 93.91 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है।

पिछले सीजन में इसी समय 211 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था और उन्होंने 987.9 लाख टन गन्ना पेराई कर 980.67 लाख क्विंटल (98.06 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here