गन्ने का भाव 600 रुपये क्विंटल करो, किसानों का कर्ज माफ करो: किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) : भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने शनिवार को किसान, मजदूर, गरीब और जनहित से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम के निर्देश पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सोनू चौधरी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में सरकार से किसान और मजदूरों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की मांग की गई।

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की। इसके अलावा किसानों और मजदूरों के कर्ज माफ करने की मांग भी ज्ञापन में रखी गई। संगठन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एम्स स्तर के अस्पताल की स्थापना कराने तथा देशभर में पेंशन बढ़ाकर 5 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग भी उठाई।किसानों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए संगठन ने किसान आयोग के गठन की मांग की। संगठन का कहना है कि किसानों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी निर्णय लेने और उनकी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए एक मजबूत संस्थागत व्यवस्था आवश्यक है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

ज्ञापन में मुजफ्फरनगर के निजी अस्पतालों की जांच कराने की मांग भी शामिल रही। संगठन ने आरोप लगाया कि कुछ अस्पताल आवश्यक योग्यता और निर्धारित मानकों का पालन किए बिना इलाज कर रहे हैं। ऐसे अस्पतालों की जांच कर नियमों के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की गई।भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने राष्ट्रपति से ज्ञापन में शामिल सभी 10 मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई करने की अपील की। संगठन ने कहा कि किसान, मजदूर, गरीब और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर वह आगे भी लगातार आवाज उठाता रहेगा।

Bioenergy Times

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here