बिजनौर में अनियमितता के चलते सात चीनी मिलों पर लगाया जुर्माना

बिजनौर (उत्तर प्रदेश) : जिले में सात चीनी मिले के क्रय केंद्रों पर सहायक चीनी आयुक्त को निरीक्षण में अनियमितता मिली। इसके बाद डीएम ने इन चीनी मिलों पर एक लाख 63 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही दो तोल लिपिकों के लाइसेंस निलंबित किए गए। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, सहायक चीनी आयुक्त ब्रजेश कुमार ने कहा कि, इस साल 410 निरीक्षण किए गए हैं। इनमें से 16 अनियमितता पकड़ी गईं। अनियमितता मिलने पर संबंधित चीनी मिल अधिकारी, मिल तोल लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 10 चीनी मिलों के विरुद्ध जमानत जब्ती के आदेश जारी किए गए हैं।

निरीक्षण में क्रय केंद्र पर रजिस्टर अपूर्ण होना, गन्ना खरीद रजिस्टर न होना सहित अन्य अनियमितता मिलने पर जुर्माना लगाया गया। बरकातपुर चीनी मिल पर 38 हजार, बुंदकी पर 29 हजार, बिलाई पर 24 हजार, धामपुर पर 36 हजार, बिजनौर पर 12 हजार, स्योहारा पर 12 हजार, अफजलगढ़ चीनी मिल पर 12 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा बरकातपुर चीनी मिल का कांटा संख्या पांच, क्रय केंद्र नांगल द्वितीय अशुद्ध मिला। सहायक चीनी आयुक्त ब्रजेश कुमार ने कहा कि सभी चीनी मिलों को निर्देश जारी किए गए हैं। घटतौली मिलने पर चीनी मिलों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here