फिजी शुगर रिसर्च इंस्टीट्यूट के CEO नियुक्त हुए शैलेंद्र प्रसाद

सुवा : फिजी के शुगर रिसर्च इंस्टीट्यूट (SRIF) के बोर्ड ने शैलेंद्र प्रसाद को संस्थान का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। प्रसाद कृषि अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव रखते हैं। फिजी सन की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी नियुक्ति से संस्थान के अनुसंधान और विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।शैलेंद्र प्रसाद इससे पहले फिजी के कृषि एवं जलमार्ग मंत्रालय में अनुसंधान एवं कृषि वैज्ञानिक सेवाओं के निदेशक के पद पर कार्यरत थे।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के यूनिवर्सिटी ऑफ द सनशाइन कोस्ट से हॉर्टिकल्चर (बागवानी) में पीएचडी की है। उनके पेशेवर अनुभव में अनुसंधान नेतृत्व, कृषि नीति निर्माण, तकनीक हस्तांतरण, फसल उत्पादन और विभिन्न हितधारकों के साथ समन्वय जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। अपने तीन दशक से अधिक के करियर के दौरान प्रसाद ने किसानों, शोधकर्ताओं, सरकारी एजेंसियों, शैक्षणिक संस्थानों और विकास क्षेत्र के विभिन्न साझेदारों के साथ काम किया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

SRIF बोर्ड ने कहा कि, प्रसाद के अनुभव और विशेषज्ञता से संस्थान को गन्ना अनुसंधान, उत्पादकता बढ़ाने, नई तकनीकों के हस्तांतरण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही फिजी के पूरे चीनी उद्योग में सहयोग और समन्वय को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। बोर्ड ने कहा, बोर्ड को विश्वास है कि उनके नेतृत्व से SRIF और उद्योग के विकास तथा दीर्घकालिक स्थिरता में उसके योगदान को और मजबूती मिलेगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here