तकनीकी खराबी के चलते आधे घंटे में ही बंद हो गई शामली चीनी मिल

शामली: गन्ना पेराई का सीजन आरंभ हो चुका है। चीनी मिलें अपने विभिन्न खरीद केंद्रों पर जोरशोर से गन्ने की खरीदारी कर रही हैं। शामली चीनी मिल में गत शनिवार को पेराई के समय मशीन में थोड़ी तकनीकी खराबी आई थी, जिसके कारण आधे घंटे बाद मिल बंद हो गई। बाद में इसे सुधार लिया गया और रविवार दोपहर तीन बजे शामली मिल फिर से शुरू हो गई। चीनी मिल के अधिकारीयों के मुताबिक, खराबी के बारें में किसानों को अवगत करा दिया गया था।

मिल में पेराई के लिए हजारों क्विंटल गन्ना पड़ा हुआ हैं। इस बीच, राज्य के किसानों के गत साल के पेमेंट अभी भी बाकी हैं। उप्र की अधिकांश चीनी मिलों ने किसानों का पेमेंट चुकाया नहीं है। राज्य सरकार मिलों को किसानों के बकाये का भुगतान जल्द करने का सख्त निर्देश दिया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

शामली चीनी मिल यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here