सिक्किम, असम और बिहार में हो सकती है भारी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की भविष्यवाणी के अनुसार पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और बिहार में 12 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने एक बयान में कहा, “कोंकण, गोवा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।” त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम में भी बारिश की बौछार हो सकती है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

एहतियाती उपाय के रूप में, मौसम विभाग ने मछुआरों को अरब सागर की ओर न जाने की चेतावनी दी है।

पिछले दिनों मुंबई में भारी बारिश का खामियाजा लोगो को भुगतना पड़ा है । हाल ही में, मुंबई सहित महाराष्ट्र में बारिश ने कम से कम 40 लोगों की जान ले ली थी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here