महाराजगंज: चीनी मिल द्वारा हो रहा है समय से भुगतान

महाराजगंज: सिसवा चीनी मिल ने पेराई में रफ्तार पकड़ी है, साथ ही मिल किसानों के भुगतान में आगे है। आईपीएल चीनी मिल सिसवा द्वारा 17 दिसंबर 2022 तक 67 हज़ार क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।

मिल प्रबंधन ने किसानों को 6.66 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। मिल के गन्ना प्रबंधक कर्मवीर सिंह ने कहा कि, दो जनवरी तक मिल द्वारा सात लाख ग्यारह हजार क्विंटल गन्ने की खरीद की है। उन्होंने कहा कि, बुवाई के लिए नवीन गन्ना प्रजातियों को मिल प्रबंधन द्वारा किसानों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।किसानों का गन्ना भुगतान हमारी प्राथमिकता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here