श्रीलंका: चीनी मिल ने 2021 में रिकॉर्ड मुनाफा कमाया

कोलंबो: गन्ना राज्य मंत्री जनक वक्कुम्बुरा ने कहा कि, अपनी स्थापना के पैंतीस साल बाद सेवा नगला चीनी मिल ने 2021 में रिकॉर्ड 1.3 बिलियन का मुनाफा कमाया है। उन्होंने 31 दिसंबर को मिल परिसर में आयोजित कर्मचारियों और किसानों के लिए लाभांश वितरण समारोह में भाग लेते हुए कहा कि, मिल ने पिछले साल अपने इतिहास में सबसे अधिक लाभ कमाया है। इस अवसर पर लंका शुगर कंपनी के 400 कर्मचारियों को स्थाई नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।

राज्य मंत्री जनक वक्कुम्बुरा ने कहा कि, इस वर्ष 300,000 मीट्रिक टन गन्ना पेराई के साथ 5 मिलियन लीटर एथेनॉल का उत्पादन का अनुमान है। चीनी मिल अपने मुनाफे का 50% एथेनॉल उत्पादन से बनाती है। इस अवसर पर राज्य के कृषि मंत्री शशिन्द्र राजपक्षे, राज्य की शिक्षा मंत्री विजिता बेरुगोडा, मोनारागला के जिला सांसद एपी जगत पुष्पकुमारा, डॉ. गयाशन नवानंदा, लंका शुगर कंपनी के सीईओ गामिनी रसपुत्र और कंपनी के अध्यक्ष जनक निमलचंद्र भी मौजूद थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here