श्रीलंका: चीनी मिल कर्मियों की हड़ताल जारी

कोलंबो: सेवनगला और पेलवट्टा चीनी मिल के मजदूरों द्वारा शुरू की गई हड़ताल अब भी जारी है।

जनक निमलचंद्र, जो दोनों मिलों के अध्यक्ष थे, उनको बदलने और कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त करने के निर्णय के खिलाफ श्रमिकों ने शुक्रवार (2) को हड़ताल शुरू की। प्रगतिशील कर्मचारी संघ के सचिव शिशिरा कुमारा का कहना है कि, जब तक लिखित में समाधान नहीं होगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के चलते फैक्ट्रियों में मेंटेनेंस का काम भी ठप हो गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here