समस्तीपुर चीनी मिल को लेकर मुख्यमंत्री पर साधा गया निशाना

समस्तीपुर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जारी समाधान यात्रा पर तंज कसते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के रामविलास गुट के राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज कैफी ने इसे नव वर्ष की पिकनिक यात्रा करार दिया, और कहा की अगर राज्‍य सरकार समस्तीपुर चीनी मिल को फिर से शुरू करती तो उन्हें ऐसे यात्रा का सहारा लेने की जरूरत नहीं पड़ती।

कैफी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, नीतीश कुमार अपने 17 साल के शासन में लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं कर सके और अब समाधान यात्रा निकाल रहे हैं जो पिकनिक यात्रा के अलावा और कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि, अगर नीतीश कुमार समस्तीपुर चीनी मिल, दरभंगा अशोक पेपर मिल आदी समस्याओं का समाधान करते तो समाधान यात्रा की जरूरत ही नहीं पड़ती।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here