चीनी मिलों द्वारा अब तक हुआ 45-50 लाख टन चीनी निर्यात अनुबंध

नई दिल्ली : इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) के अनुसार, इस सीजन में 1 अक्टूबर से 15 दिसंबर की अवधि के बीच चीनी उत्पादन 5 प्रतिशत बढ़कर 82.1 लाख टन हो गया है। जबकि, 2021-22 विपणन वर्ष की इसी अवधि में चीनी का उत्पादन 77.9 लाख टन था। चीनी के निर्यात के लिए लगभग 45-50 लाख टन अनुबंध पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं। उसमें से, लगभग 6 लाख टन चीनी को निर्यात किया गया है। दिसंबर में और 8-9 लाख टन चीनी निर्यात की जाएगी, जिससे इस महीने के अंत तक कुल निर्यात लगभग 15 लाख टन हो सकता है।

आपको बता दे की, भारत ने 2021-22 सीजन में रिकॉर्ड 111 लाख टन चीनी का निर्यात किया। केंद्र सरकार ने वर्तमान (2022-23) सीजन में 60 लाख टन चीनी के निर्यात की अनुमति दी। 2022-23 सीजन में भारत का कुल चीनी उत्पादन 410 लाख टन (एथेनॉल के लिए डायवर्सन से पहले) सबसे अधिक होने की उम्मीद है। एथेनॉल के उत्पादन के लिए वर्तमान सीजन में 45 लाख टन चीनी का डायवर्सन होने का अनुमान है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here