युगांडा के चीनी निर्यात कमाई में गिरावट…

कंपाला: पड़ोसी देशों ने युगांडा से चीनी आयात को बंद कर दिया है, जिसके कारण युगांडा के चीनी निर्यात कमाई में 54 प्रतिशत की गिरावट हुई है। युगांडा ने इस दौरान मई के कुल 23,212 टन की तुलना में 8,221 टन की गिरावट के साथ केवल 14,991 टन चीनी निर्यात की है। युगांडा के औद्योगिक विशेषज्ञों ने संकेत दिया है कि, पड़ोसी देशों के साथ गतिरोध कम नही हुआ तो निर्यात में और गिरावट की संभावना है। केन्या ने घरेलू चीनी उद्योग को बचाने के लिए पिछले महीने युगांडा के चीनी निर्यातकों के सभी परमिटों को रद्द कर दिया था। हाल तक, केन्या एकमात्र ऐसा बाजार था जो युगांडा की चीनी का आयात करता था। केन्या द्वारा प्रतिबंध के कारण युगांडा से कम से कम 35,000 टन चीनी निर्यात ठप हुई है।

युगांडा शुगर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, जिम कबेहो ने कहा कि, अभी स्थिति खराब नहीं हुई हैं, लेकिन अगर केन्या और तंजानिया ने युगांडा के चीनी निर्यात को बंद करना जारी रखा तो चीनी उद्योग को और निर्यात गिरावट की उम्मीद है। हम डीआर कांगो, दक्षिण सूडान और जाम्बिया को चीनी निर्यात करने पर जोर दे रहें है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

युगांडा के चीनी निर्यात में 54 फीसदी की गिरावट यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here