पाकिस्तान में चीनी आयात प्रक्रिया शुरू…

कराची: स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) ने सोमवार को बैंकों को 0.2 मिलियन टन सफेद चीनी के आयात के लिए प्रक्रिया शुरू करने की सलाह दी और आयातकों के लिए कुछ शर्तें भी तय कीं। SBP ने कहा कि, जिनके पास वाणिज्य मंत्रालय से अनुमति है, उन्हें चीनी आयात करने की अनुमति होगी। क्रेडिट और अनुबंध के पत्रों के मूल्य का 100 प्रतिशत तक अग्रिम भुगतान की अनुमति होगी।

उद्योग और उत्पादन मंत्री हम्माद अजहर ने 24 अगस्त को कहा था कि, देश में चीनी आयात होते ही कीमतों में तेजी से कमी आएगी। जिससें महंगाई से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने दावा किया था की, देश में चीनी के आयात के बाद, घरेलू चीनी जमाखोर भी खुले बाजार में अपने स्टॉक को जारी करना शुरू कर देंगे, जिससे चीनी की कीमतों में और कमी होगी। आयात की खबरों के बाद चीनी की कीमत पहले ही घट गई है। मंत्री ने कहा कि, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार देश की अर्थव्यवस्था को सही रास्ते पर लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here