सब्सिडी वाले कोटा से अधिक चीनी आयात का अमेरिकी गन्ना और चुकंदर किसानों पर गंभीर प्रभाव : ASA

वॉशिंगटन: अमेरिकी शुगर एलायंस (ASA) के अर्थशास्त्र और नीति विश्लेषण निदेशक डॉ. रॉब जोहानसन ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) के समक्ष गवाही देते हुए कहा कि विदेशी देशों की अधिक उत्पादन क्षमता और सब्सिडी वाले कोटा से अधिक चीनी आयात का अमेरिकी गन्ना और चुकंदर किसानों पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। इसके साथ ही इन फसलों से जुड़े श्रमिक भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने USTR से अपील की कि, भेदभावपूर्ण विदेशी व्यापार नीतियों का मुकाबला करने, चीनी ऋणों में डिफॉल्ट रोकने और अमेरिकी खेतों व मिलों को बंद होने से बचाने के लिए सेक्शन 301 के तहत टैरिफ का उपयोग किया जाए।

डॉ. जोहानसन ने बताया कि, विदेशी सरकारें अपने चीनी उत्पादकों को भारी सब्सिडी दे रही हैं और अमेरिका की पुरानी टैरिफ व्यवस्था का फायदा उठा रही हैं, जिससे पिछले दो वर्षों में घरेलू उत्पादकों को लगभग 3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि, यदि तुरंत कदम नहीं उठाए गए तो अमेरिकी पारिवारिक फार्म और फैक्ट्रियां गंभीर संकट में आ सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, अमेरिकी चीनी उत्पादकों की सुरक्षा करना देश के किसानों, श्रमिकों और खाद्य सुरक्षा को प्राथमिकता देने की नीति के अनुरूप है। उनके अनुसार, यह उद्योग एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जिसे विदेशी सब्सिडी और अधिक उत्पादन क्षमता के कारण नुकसान हो रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गवाही में यह भी कहा गया कि, कोटा से अधिक चीनी आयात पर टैरिफ दरों को अपडेट करना बेहद जरूरी है, ताकि सस्ती विदेशी चीनी अमेरिकी बाजार में बाढ़ की तरह न आए। अतिरिक्त शुल्क लगाने से वैश्विक बाजार में अधिक उत्पादन की समस्या को संतुलित करने और घरेलू आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here