पंजाब में भी चीनी मिल बना चुनावी मुद्दा

संगरूर : देश के अन्य गन्ना उत्पादक राज्यों की तरह पंजाब में भी चीनी मिल चुनावी मुद्दा बन गया है। संगरूर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुखपाल सिंह खैरा ने कहा की, संगरूर से मुख्यमंत्री समेत चार मंत्री होने के बावजूद धुरी की एकमात्र चीनी मिल बंद पड़ी है। उन्होंने पूछा कि, मुख्यमंत्री मान ने पिछले दो वर्षों में धुरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए क्या किया है।

धुरी के बेनरा और लड्डा गांवों में लोगों को संबोधित करते हुए खैरा ने कहा कि, सीएम मान कह रहे हैं कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान कुछ नहीं किया, क्या सीएम बता सकते हैं कि उन्होंने दो साल में धुरी के लिए क्या किया है। धूरी में रेलवे पुल के निर्माण की लोगों की मांग भी अब तक पूरी नहीं हुई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here