सोलापुर: चीनी मिल के चैयरमैन का शव रेलवे पटरियों पर पाया गया…

सोलापुर:अक्कलकोट तालुका के धोतरी में स्थित गोकुल चीनी मिल के चेयरमैन भगवान दत्तात्रेय शिंदे (उम्र 62) का 8 फरवरी को सुबह शव रेलवे पटरी पर मिला। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

शिंदे सोलापुर के पनखाबावी में इलाके के विद्याविहार बंगले में रह रहे थे। 8 फरवरी को सुबह छह बजे भगवान शिंदे हमेशा की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, लेकिन वे जल्दी घर नहीं लौटे, इसलिए परिवार ने खोज शुरू की। इस बीच, रेलवे पुलिस ने भगवान शिंदे के शव को परीक्षण के लिए एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। शिंदे के परिवार को सरकारी अस्पताल से फोन आने के बाद उनके मृत्यु की जानकारी मिली। शाम लगभग 5 बजे शव यात्रा के बाद, शिंदे के शव को एम्बुलेंस द्वारा उनके पैतृक गांव दहिटने (ता. अक्कलकोट) गांव जाया गया। दहिटने के खेत में भगवान शिंदे का अंतिम संस्कार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here