चीनी मिल द्वारा गन्‍ना किसान का सम्मान…

सीतामढ़ी : बेहतर गन्‍ना उत्पादन के लिए शिवहर जिले के कुम्मा के किसान अरुण शर्मा को रीगा चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक शशि गुप्ता ने सम्मानित किया। किसान अरुण शर्मा को गन्ने की बेहतर खेती करने एवं अधिक उत्पादन वाले किस्म का गन्ना लगाकर की उत्पादन करने के लिए गुलदस्ता व प्रशस्ति पत्र दिया गया। गुप्ता ने कहा कि,अरुण शर्मा जैसे किसान क्षेत्र में गन्ने की पैदावार बढ़ाने का काम करते हैं। सभी किसानों को बेहतर उत्पादन वाला गन्ना ही लगाना चाहिए। शर्मा जैसे किसान अन्य किसानों के लिए आदर्श है। रीगा मिल किसानों के विकास के लिए प्रतिबध्द है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here