लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) : बेलरायां क्षेत्र स्थित सरजू सहकारी चीनी मिल प्रबंधन ने मिल बंद करने को लेकर पहला नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही किसानों से आग्रह किया गया है कि वे अपने बचे हुए गन्ने की आपूर्ति जल्द से जल्द मिल तक पहुंचाएं। मिल के अधिशासी प्रधान प्रबंधक राजेश गुप्ता द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि मिल को पर्याप्त मात्रा में गन्ना नहीं मिल रहा है, जिसके चलते संचालन जारी रखना संभव नहीं हो पा रहा है।
इसी कारण मिल प्रशासन ने निर्णय लिया है कि 12 अप्रैल 2026 तक ही आरक्षित गन्ने की खरीद की जाएगी।प्रबंधन ने किसानों से विशेष अपील करते हुए कहा है कि उनके पास जो भी पेराई योग्य शेष गन्ना है, उसे अगले एक-दो दिनों के भीतर मिल में उपलब्ध करा दें, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर अधिकतम पेराई सुनिश्चित की जा सके।

















