चीनी मिल में हुआ हादसा, मजदूर की हुई मौत

लखीमपुर खीरी : अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक, पलिया चीनी मिल में मजदूर की बैगास बेल्ट में फंसने से मौत हो गई। खजुरिया के सिद्ध नगर गांव निवासी चंद्रभान सिंह का 27 वर्षीय पुत्र राज सिंह चीनी मिल के डिस्टलरी में बैगास कैरियर को साफ करने का काम करता था।

शनिवार को बैगास के कैरियर में सफाई दौरान वह बेल्ट की चपेट में आ गया। पदाधिकारियों ने प्रबंधक ओपी चौहान से तत्काल हर संभव सहायता दिलाने की मांग रखी। मिल प्रबंधन ने हर तरह की मदद का भरोसा दिया। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी और एक साल का पुत्र भी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here