चल रही चीनी मिलों को गन्ना कटाई मजदूरों का ध्यान रखने को कहा गया

पुणे : चीनी मंडी

कोरोना वायरस को खत्म करने के प्रयासों के तहत, केंद्र सरकार ने पुरे देश में लॉकडाउन किया है, जिससे देश भर की यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसी बीच पश्चिमी महाराष्ट्र और कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमावर्ती इलाकों की अधिकांश चीनी मिलों का पेराई सीजन खत्म हुआ हैं। उन मिलों में अहमदनगर और बीड जिले के कई गन्ना श्रमिक लॉकडाउन के कारण फंसे है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस समस्या का हल निकालने के लिए सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मदद की गुहार लगाई थी। इस अवरोध को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने हल किया। उपमुख्यमंत्री पवार ने तुरंत पुणे संभागीय आयुक्त मैसेकर से संपर्क करके यह निर्णय लिया। उन्होंने सुझाव दिया कि, मिलों के प्रसाशन या कृषि अधिकारियों के पत्रों के साथ, गन्ना श्रमिकों अब अपने घर जाना संभव है। उपमुख्यमंत्री पवार के अनुसार, कुछ जिलों में अभी भी पेराई शुरू है, उन चीनी मिलों में मिल प्रबंधन और सरकार की तरफ से भोजन, आश्रय और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस महानिदेशक को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया कि, श्रमिकों को उनके घर लौटते समय कहीं भी रोका नहीं जाएगा।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here