सोलापुर विभाग में चीनी मिलों ने किया पेराई सत्र खत्म

पुणे: इस पेराई सत्र में चीनी मिलों ने अपना परिचलन बंद करना शुरू कर दिया है और यह अंतिम चरण में पहुँच चूका है। महाराष्ट्र में बड़ी तादाद में चीनी मिलों ने पेराई सत्र में भाग लिया है। चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 07 अप्रैल, 2021 तक 189 चीनी मिलों ने पेराई सत्र में हिसा लिया। राज्य में 979.06 लाख टन गन्ने का पेराई कर 1024.83 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है। राज्य में औसत चीनी रिकवरी 10.47 प्रतिशत है।

अब तक राज्य में 111 चीनी मिलें बंद हो चुकी है। सबसे ज्यादा सोलापर विभाग में 07 अप्रैल, 2021 तक 43 चीनी मिलों ने संचालन को बंद कर दिया है। इसी के साथ सोलापुर विभाग में पेराई सत्र खत्म हो चूका है। सोलापुर विभाग में 175.66 लाख टन गन्ना पेराई कर 164.64 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन की गई।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कोल्हापुर विभाग में 31 चीनी मिलें, नांदेड़ विभाग में 13 चीनी मिलें, पुणे विभाग में 12 चीनी मिलें, अहमदनगर विभाग में 7 चीनी मिलें, औरंगाबाद और अमरावती में प्रत्येक 2 चीनी मिलें और नागपुर में 1 चीनी मिल बंद हो चुकी है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here