“देश में चीनी मिलों की चल निधि में होगा सुधार”

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

23, मार्च,जोधपुर: केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेन्द्र सिंह से होली के अवसर पर प्रदेश के किसान नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर किसान नेताओ ने हाल ही में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा चीनी मिलों के लिए दो हजार सात सौ 90 करोड़ रुपए की अतिरिक्‍त राशि को मंजूरी दे देने को सराहनीय कदम बताया। किसान नेताओं से बातचीत में कृषि राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार के इस कदम से देश में चीनी मिलों की चल निधि में सुधार होगा। एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम के तहत एथेनॉल की आपूर्ति से उनका राजस्‍व बढ़ेगा। मंत्री ने कहा कि इससे किसानों को गन्‍ने की कीमतें समय पर तय करने में भी मदद मिलेगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here