2019-20 सीजन: चीनी मिलों पर गन्ना किसानों के 13,000 करोड़ रुपये बकाया

नई दिल्ली: अक्टूबर के महीने से नया चीनी सीजन शुरू हो जाएगा लेकिन देश में चीनी मिलों ने अब तक पूरा गन्ना भुगतान नहीं किया है। चीनी मिलों के पास गन्ना किसानों का 2019-20 पेराई सत्र का अभी भी लगभग 13,000 करोड़ रुपये बकाया है। खाद्य व उपभोक्‍ता मामलों के राज्‍यमंत्री रावसाहेब दानवे -पाटिल ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा की, 11 सितंबर, 2020 तक चीनी सीजन 2019-20 के कुल देय 75,585 करोड़ रूपयें गन्ना बकाया में से किसानों को लगभग 62,591 करोड़ का भुगतान किया गया है और 12,994 करोड़ बकाया भुगतान किया जाना है। चीनी मिलों पर 2018-19 विपणन सीजन (अक्टूबर-सितंबर) – 548 करोड़, 2017-18 – 242 करोड़ और 2016-17 – 1,899 करोड़ और कुल बकाया राशि, 15,684 करोड़ है।

बकया राशि सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में बाकी है। हालही में उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री ने आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ना मिलों की तैयारियों का आकलन की समीक्षा बैठक आयोजित की थी। उन्होंने चीनी मिलों को नए पेराई सत्र के लिए तैयार होने के लिए कहा और चीनी मिलों को जल्द से जल्द अपने गन्ना बकाया को चुकाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी की, अगर मिलें भुगतान में विफल हो जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी।

1 COMMENT

  1. क्यों झूठ बोलते हो क्यों किसानों की खाल खेंचने को तैयार हो तुम्हारा अंत बुरा होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here