गन्ना किसानों को 284 करोड़ रूपये की अदायगी

 

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

ChiniMandi WhatsApp Channel

चंडीगढ़, 4 मार्च (UNI) पंजाब की सहकारी चीनी मिलों ने चालू पिराई सीजन के दौरान 1.56 करोड़ क्विंटल गन्ने का अब तक किसानों को 284 करोड़ रुपए अदा कर दिया है।

यह जानकारी सहकारिता मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज यहां एक बयान में दी । उन्होंने बताया कि सहकारी चीनी मिलों ने 27 फरवरी तक 1.56 करोड़ क्विंटल गन्ने की पिराई की और मिलों की औसतन ऑन डेट चीनी की रिकवरी 10.41 प्रतिशत से अधिक होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से निर्धारित 310 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से कुल अदायगी 485.62 करोड़ रुपए में से 284 करोड़ रुपए चीनी मिलों ने कर दी है । पिछले पिराई सीजन के मुकाबले सहकारी चीनी मिलों ने अब तक लगभग 25 करोड़ रुपए की कीमत की चीनी का उत्पादन किया।

श्री रंधावा ने बताया कि पिराई सीजन 2018 -19 के दौरान सहकारी चीनी मिलों द्वारा गन्ना काश्तकारों को जल्द अदायगी करने के प्रबंध किये जा रहे हैं। पिराई सीजन 2017 -18 की बकाया राशि 74.67 करोड़ रुपए की अदायगी भी जल्द किये जाने की संभावना है क्योंकि मुख्यमंत्री की तरफ से फंड जारी करने की मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया गया कि राज्य सरकार गन्ना किसानों को अधिक झाड़ और अधिक चीनी की मात्रा वाले गन्ने की नयी किस्में उपलब्ध करवाने तथा कृषि संबंधी नयी तकनीकों की जानकारी और प्रशिक्षण देने के लिए पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना के सहयोग से गन्ना अनुसंधान केंद्र स्थापित करने पर विचार कर रही है और जल्द ही इस बारे में फ़ैसला किया जायेगा।

डाउनलोड करे चीनीमंडी न्यूज ऐप:  http://bit.ly/ChiniMandiApp  

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here