महाराष्ट्र में 22 नवंबर से चीनी मिलें शुरू करेंगी गन्ना पेराई

मुंबई: 2019-20 सीजन के लिए महाराष्ट्र का गन्ना पेराई सत्र 22 नवंबर से शुरू होने वाला है। इस मुद्दे पर मंगलवार को मुंबई में बैठक की अध्यक्षता करने वाले गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने 22 नवंबर को सीजन शुरू करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। यह पेराई सत्र के लिए सबसे विलंबित शुरुआत होगी।

राज्य में राजनीतिक अनिश्चितता के कारण गन्ना पेराई सत्र में देरी हुई है, क्यूंकि राज्य मंत्रिमंडल की अनुपस्थिति में, निर्णय नहीं लिया जा सकता था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, महाराष्ट्र ही एकमात्र चीनी उत्पादक राज्य है जहाँ मंत्रिमंडल पेराई शुरू करने का फैसला करता है। राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होते ही चीनी आयुक्त शेखर गायकवाड़ ने पेराई शुरू करने के लिए 25 नवंबर का सुझाव दिया था।

पिछले सीजन में, राज्य ने रिकॉर्ड 107.1 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था। और इस बार बाढ़ और सूखे के कारण राज्य में चीनी उत्पादन में गिरवाट होने वाली है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here