उत्तर प्रदेश: नया पेराई सत्र प्रारंभ होते ही चीनी मिलों द्वारा पिछले सीजन का बकाया गन्ना भुगतान शुरू

हापुड़, उत्तर प्रदेश: नया पेराई सत्र चालु होते ही राज्य में चीनी मिलों ने पिछले सीजन का भुगतान करना शुरू कर दिया है।

जिले की दोनों चीनी मिलों ने किसानों का पिछले वर्ष का बकाया गन्ना भुगतान करना शुरू कर दिया है

ChiniMandi WhatsApp Channel

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, जिला गन्ना अधिकारी समा आफरीन नेबताया कि जनपद की सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिल ने किसानों को पिछले साल का बकाया गन्ना भुगतान करना दोबारा सेशुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सिंभावली चीनी मिल ने 3 करोड़ 80 लाख 96 हजार का गन्ना भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया है। इसके अलावा ब्रजनाथपुर चीनी मिल ने भी मंगलवार को 1 करोड़ 28 लाख, 89 हजार का भुगतान किया है।

आपको बता दे, वर्त्तमान सीजन के आगमन के साथ ही गन्ना विभाग यह भी सुनिश्चित कर रहा है की इस बार गन्ना भुगतान सुचारु रूप से हो और किसानों को समय से भुगतान हो। आपको बता दे, मुखयमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े रुख के चलते चीनी मिलों ने पिछले पेराई सत्र के भुगतान में तेजी लाई है। राज्य सरकार ने नया पेराई सत्र पूरी तरह शुरू होने से पहले पिछले सीजन के शत प्रतिशत भुगतान पर जोर दिया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here