सीजन 2019-20 में चीनी उत्पादन 28 से 29 मिलियन टन रहने का अनुमान

नई दिल्ली: सीजन 2019-20 में चीनी उत्पादन में गिरावट का अनुमान है। खबरों के मुताबिक, खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा की सीजन 2019-20 में देश का चीनी उत्पादन 12.38 प्रतिशत घटकर 28-29 मिलियन टन रहने का अनुमान है। सीजन 2018-19 के दौरान देश में चीनी का उत्पादन 33.1 मिलियन टन रहा है।

अधिकारी ने एक न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में कहा की गन्ना उत्पादक राज्यों से जानकारी लेने के बाद चीनी उत्पादन 28-29 मिलियन टन आंका गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उत्पादन में गिरावट का मुख्य कारण महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन में भारी गिरावट के अनुमान से है। हालही में महाराष्ट्र में बाढ़ और सूखे ने गन्ने की खेती को भारी नुकसान पहुंचाया है। अधिकारी के मुताबिक इस साल महाराष्ट्र के चीनी उत्पादन में कम से कम 4 मिलियन टन की गिरावट होगी।

देश में लगभग 534 चीनी मिलें हैं। चीनी मिलों ने आंशिक रूप से पेराई शुरू कर दी है, लेकिन 15 नवंबर से पेराई पूरे जोरों पर शुरू हो जाएगी।

कृषि मंत्रालय के पहले अनुमान के अनुसार, गन्ने का उत्पादन भी 2019-20 के फसल वर्ष में 377.77 मिलियन टन होने का अनुमान है, जबकि पिछले साल यह 400 मिलियन टन था।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here