2022-23 सीजन: चीन में 7 साल में सबसे कम चीनी उत्पादन का अनुमान

न्यूयॉर्क: चीन में 2022/23 सीजन में चीनी उत्पादन 9 मिलियन टन तक गिरने की संभावना है, जो पिछले सात वर्षों में सबसे कम है।

ब्रोकर और सप्लाई चेन सर्विसेज प्रदाता Czarnikow द्वारा शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्वांगक्सी के मुख्य गन्ना प्रांत में शुष्क मौसम के चलते उत्पादन में गिरावट देखी जा रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

Czarnikow विश्लेषक रोजा ली ने कहा कि, कम फसल के परिणामस्वरूप, स्थानीय आपूर्ति घाटा 6.5 मिलियन टन तक बढ़ जाएगा। चीन को स्थानीय आपूर्ति को संतुलित करने के लिए कच्चे और सफ़ेद चीनी के आयात को बढ़ावा देना होगा, क्योंकि COVID-19 महामारी से संबंधित प्रतिबंधों की समाप्ति के बाद खपत में वृद्धि हुई है। Czarnikow का अनुमान है कि, चीन 2022/23 में 5.4 मिलियन टन चीनी आयात करेगा और चीनी तस्करी में वृद्धि की भी संभावना है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here