सीजन 2019-2020 में 8 प्रतिशत तक बढ़ सकती है चीनी की कीमतें: क्रिसिल

मुंबई:चीनी मंडी

एक रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में गन्ना खेती के रकबे में गिरावट के कारण चीनी सीजन 2019- 2020 में चीनी की कीमतें 8 प्रतिशत बढ़कर 33-34 रुपये प्रति किलोग्राम होने की उम्मीद है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

क्रिसिल (Crisil) रिसर्च ने एक रिपोर्ट में कहा कि, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में मौसम की प्रतिकूल स्थिति के कारण गन्ना फसल काफ़ी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, और जिसके कारण चीनी उत्पादन में 10 प्रतिशत की गिरावट की संभावना है।

इसके अतिरिक्त, निर्यात में 20 प्रतिशत की वृद्धि से चीनी अधिशेष के घटने का अनुमान है, जिससे चीनी की कीमतों में वृद्धि हो सकती है। क्रिसिल को उम्मीद है कि सितंबर 2020 तक चीनी सीजन 2019- 2020 में चीनी की कीमतें 8 प्रतिशत बढ़कर 33-34 रुपये प्रति किलोग्राम हो सकता है। चीनी सीजन अक्टूबर 2019 से सितम्बर 2020 तक का है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here