महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन 850 लाख क्विंटल के पार

महाराष्ट्र में गन्ना पेराई सीजन धीरे धीरे अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है। हालांकि राज्य में अब तक एक भी चीनी मिल ने पेराई बंद नहीं किया है।

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2021-22 में 14 फरवरी, 2022 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 197 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 98 सहकारी एवं 99 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 837.37 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 852.75 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 10.18 प्रतिशत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

राज्य में सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन कोल्हापुर विभाग में हुआ है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2021-22 में 14 फरवरी, 2022 तक कोल्हापुर में 197.57 लाख टन गन्ना पेराई कर 229.56 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन हुआ है। राज्य में सबसे ज्यादा चीनी रिकवरी भी कोल्हापुर विभाग में है। यहाँ पे चीनी रिकवरी 11.62 प्रतिशत है।

राज्य में सबसे ज्यादा चीनी मिलें सोलापुर विभाग में परिचालन में है। सोलापुर में सबसे ज्यादा 46 चीनी मिलों में पेराई शुरू है। यहाँ 14 फरवरी, 2022 तक 198.23 लाख टन गन्ना पेराई कर 181.61 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here