मनीला: फिलीपींस में 2026-27 पेराई सत्र के दौरान चीनी उत्पादन करीब 10% घटकर 1.66 मिलियन मीट्रिक टन रह सकता है। देश के प्रमुख गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में रेड-स्ट्राइप्ड सॉफ्ट स्केल कीट (RSSI) के बढ़ते प्रकोप को उत्पादन में गिरावट की मुख्य वजह माना जा रहा है।पिछले पेराई सत्र में देश में 1.85 मिलियन मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन हुआ था। शुगर रेगुलेटरी एडमिनिस्ट्रेशन (SRA) के प्रशासक पाब्लो लुइस एज़कोना ने कहा कि, यह शुरुआती अनुमान है और पेराई सत्र के दौरान उपलब्ध होने वाली नई जानकारी के आधार पर इसमें बदलाव हो सकता है।
RSSI ने पिछले वर्ष नेग्रोस ऑक्सिडेंटल में दस्तक दी थी और अब यह नेग्रोस द्वीप सहित आसपास के चीनी उत्पादक क्षेत्रों में फैल चुका है। यह कीट गन्ने का रस चूसता है और गंभीर मामलों में गन्ने की चीनी सामग्री को 50% तक कम कर सकता है। हालांकि, उत्पादन घटने की आशंका है, SRA के अनुसार मौजूदा स्टॉक घरेलू जरूरतों के लिए पर्याप्त हैं, इसलिए फिलहाल चीनी आयात कार्यक्रम की तत्काल जरूरत नहीं है। 16 अगस्त तक कच्ची चीनी का भंडार 2.18 मिलियन MT और रिफाइंड चीनी का स्टॉक 1.27 मिलियन MT था।

















