इस राज्य में 17.41 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन

 

सिर्फ पढ़ो मत अब सुनो भी! खबरों का सिलसिला अब हुआ आसान, अब पढ़ना और न्यूज़ सुनना साथ साथ. यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

ChiniMandi WhatsApp Channel

चंडीगढ़, 05 फरवरी(UNI) हरियाणा की दस चीनी मिलों ने चालू गन्ना पिराई मौसम के दौरान अब तक 188.63 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई कर 17.41 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।

हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि चीनी मिल, शाहबाद ने अब तक 31.32 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई कर सर्वाधिक 3.01 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। चीनी मिल, रोहतक 2.30 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन कर दूसरे स्थान पर है। अन्य चीनी मिलों में चीनी मिल, कैथल ने 1.81 लाख क्विंटल चीनी, चीनी मिल, करनाल ने 1.58 लाख क्विंटल, चीनी मिल, महम ने 1.47 लाख क्विंटल चीनी, चीनी मिल, गोहाना ने 1.32 लाख क्विंटल, चीनी मिल, जींद ने 1.29 लाख क्विंटल, चीनी मिल, पलवल ने 1.13 लाख क्विंटल, चीनी मिल, पानीपत ने 1.07 लाख क्विंटल, चीनी मिल, सोनीपत ने 65,250 क्विंटल और हैफेड चीनी मिल असंध ने 1.73 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।

डाउनलोड करे चीनीमंडी न्यूज ऐप:  http://bit.ly/ChiniMandiApp  

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here