भारत में  30 नवंबर तक 39.7 लाख टन  चीनी उत्पादन  :  भारतीय चीनी मिल्स एसोसिएशन (इस्मा)   

नई दिल्ली : चीनी मंडी 
भारतीय चीनी मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) के अनुसार भारतीय चीनी मिलों में 30 नवंबर तक 39.73 लाख टन चीनी उत्पादन किया  है, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान 39.14 लाख टन चीनी उत्पादन के लगभग समान है। ‘इस्मा’ द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, 30 नवंबर, 2017 को पिछले साल गन्ना को क्रशिंग करनेवाली 450 चीनी मिलों  की तुलना में, इस साल 415 चीनी  मिलें गन्ना क्रशिंग कर रही हैं।
महाराष्ट्र में, 167 चीनी मिलों ने परिचालन  शुरू कर दिया  हैं और पूरे क्षमता से चल रहे हैं। 30 नवंबर, 2018 तक, इन मिलों ने 18.05 लाख टन चीनी उत्पादन किया है, जो पिछले वर्ष के चीनी उत्पादन की तुलना में 21% अधिक है। उत्तर प्रदेश के मामले में 109 चीनी मिलें 30 नवंबर, 2018 तक गन्ना क्रशिंग रही थीं और उस तारीख तक 9 .50 लाख टन चीनी उत्पादन कर चुके हैं। नवंबर के अंत में, 2017 के अंत में, उत्तर प्रदेश में 108 चीनी मिलें क्रशिंग कर रही  थी, जिन्होंने 13.11 लाख टन उत्पादन किया था। पिछले साल की तुलना में इस साल चीनी उत्पादन धीमा है, क्योंकि मौजूदा सीजन में, चीनी मिलों में पखवाड़े या उससे भी ज्यादा समय तक क्रशिंग में  देरी हुई थी।
कर्नाटक राज्य में 63 चीनी मिलों ने 30 नवंबर, 2018 तक क्रशिंग कर  रही थी और 7.93 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ । इसकी तुलना में, पिछले साल 30 नवंबर, 2017 को 62 चीनी मिलों ने  7.02 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था। गुजरात में, 30 चीनी मिलों ने 30 नवंबर, 2018 तक 1.95 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। पिछले साल 30 नवंबर, 2017 को 17 मिलें क्रशिंग कर रही थी  और उन्होंने 1.78 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था।
अन्य सभी राज्यों में क्रशिंग शुरू हो गया है और धीरे-धीरे क्रशिंग  की गति बढ़ रही है। अन्य राज्यों में लगभग 60 चीनी मिलों का संचालन चल रहा है और 30 नवंबर, 2018 तक इस सीजन में 2.30 लाख टन उत्पादन हुआ है, जो पिछले सीजन में 2.35 लाख टन था, जब 30 मिलों 30 नवंबर, 2017 को शुरू थी ।
Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here