देश भर में 15 जनवरी तक हुआ 108.85 लाख टन चीनी उत्पादन

नई दिल्ली: इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) के अनुसार, चीनी सीजन 2019-20 में चीनी उत्पादन 15 जनवरी, 2020 तक 108.85 लाख टन है। जब की 2018-19 सीजन में 15 जनवरी 2019 तक 147.40 लाख टन उत्पादन हुआ था। यह इसी अवधि के लिए पिछले सीजन के उत्पादन की तुलना में 38.55 लाख टन कम है।

इस चीनी सीजन में 15 जनवरी 2020 तक 440 चीनी मिलें गन्ने की पेराई कर रही थीं, जब की पिछले साल 15 जनवरी 2019 तक 511 चीनी मिलें गन्ने की पेराई कर रही थीं।

उत्तर प्रदेश में 15 जनवरी 2020 तक 119 चीनी मिलों ने गन्ने की पेराई कर के 43.78 टन चीनी उत्पादन किया जबकि पिछले सीजन में इसी अवधि में उत्तर प्रदेश में 117 चीनी मिलें पेराई कर रही थीं, जिन्होंने 41.93 लाख टन चीनी उत्पादन किया था।

महाराष्ट्र में, गन्ना पेराई देरी से शुरू हुईं है।15 जनवरी 2020 तक 139 चीनी मिलों ने गन्ना पेराई शुरू किया है, जबकि 15 जनवरी 2019 तक 189 चीनी मिलें पेराई कर रही थी। 15 जनवरी 2020 तक, राज्य में चीनी उत्पादन 25.51 टन हुआ है, जबकि 15 जनवरी 2019 तक राज्य में 57.25 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ था।

कर्नाटक राज्य में 15 जनवरी 2020 तक 63 चीनी मिलों ने पेराई कर 21.90 लाख टन चीनी का उत्पादन किया, जबकि पिछले साल 15 जनवरी 2019, 65 चीनी मिलें गन्ना पेराई कर रही थीं, जिन्होंने 26.76 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था।

गुजरात में 15 जनवरी 2020 तक 15 चीनी मिलों ने पेराई कर 3.72 लाख टन चीनी का उत्पादन किया, जबकि पिछले साल 15 जनवरी 2019 तक, 16 चीनी मिलें गन्ना पेराई कर रही थीं, जिन्होंने 5.42 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था।

अन्य राज्यों में भी इस अवधि तक कम चीनी उतप्दान हुआ है। मिल चलने में हुई देरी के साथ ही महाराष्ट्र और कर्नाटक में उत्पादन में आई कमी के कारण देश के चीनी उत्पादन पर असर पड़ा है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here