कोल्हापुर विभाग में चीनी रिकवरी लगभग साढ़े ग्यारह प्रतिशत के पास; अब तक हुआ 24.56 लाख टन चीनी उत्पादन

कोल्हापुर विभाग चीनी उत्पादन और चीनी रिकवरी के मामलें में राज्य में सबसे आगे है। और साथ ही विभाग लगभग साढ़े ग्यारह प्रतिशत चीनी रिकवरी तक पहुंचने वाला है।

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में 03 मार्च, 2024 तक कोल्हापुर विभाग में 245.68 लाख क्विंटल (24.56 लाख टन) चीनी उत्पादन हुआ है। अगर गन्ना पेराई और चीनी रिकवरी की बात की जाए तो, कोल्हापुर विभाग में 215.19 लाख टन गन्ना पेराई और चीनी रिकवरी 11.42 प्रतिशत है। कोल्हापुर विभाग में 40 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था, जिसमे 26 सहकारी और 14 निजी चीनी मिल शामिल थी। कोल्हापुर विभाग में अब तक 2 चीनी मिलों ने पेराई बंद किया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, अब तक राज्य में 925.89 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक लगभग 931.72 लाख क्विंटल ( 93.17 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। महाराष्ट्र में वर्तमान सीजन में पिछले सीजन के मुकाबले अब तक मात्र 15 ही चीनी मिलों ने पेराई बंद किया है जबकि पिछले सीजन में 03 मार्च तक 65 चीनी मिलों ने पेराई बंद किया था।

आपको बता दे, कोल्हापुर विभाग में दो, सोलापुर विभाग में चार चीनी मिल, पुणे विभाग में एक, अहमदनगर विभाग में एक, छत्रपति संभाजी नगर विभाग में छह चीनी मिल और नांदेड़ विभाग में एक चीनी मिल ने पेराई सत्र बंद कर दिया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here