कोल्हापुर विभाग में चीनी रिकवरी 11.96 प्रतिशत

महाराष्ट्र में चीनी मिलों ने अपना पेराई संचालन को बंद करना शुरू कर दिया है। चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 27 मार्च, 2021 तक सोलापुर विभाग में 33 चीनी मिलें बंद हो चुकी है। जबकि कोल्हापुर विभाग में 17 चीनी मिल बंद हो चुकी है। महाराष्ट्र में कुल 68 चीनी मिलें बंद हो चुकी है।

चीनी रिकवरी के मामले में राज्य में कोल्हापुर सबसे आगे है। कोल्हापुर में चीनी रिकवरी 12 प्रतिशत के पास है। चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 27 मार्च, 2021 तक कोल्हापुर में चीनी रिकवरी 11.96 प्रतिशत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस सीजन कोल्हापुर विभाग में 37 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया। सबसे ज्यादा सोलापुर विभाग में 27 मार्च, 2021 तक 42 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया।

चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 27 मार्च, 2021 तक 188 चीनी मिलों ने पेराई सत्र में हिसा लिया। राज्य में 951.94 लाख टन गन्ने का पेराई कर 993.79 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है। राज्य में औसत चीनी रिकवरी 10.44 प्रतिशत है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here