कोल्हापुर विभाग में चीनी रिकवरी 10 प्रतिशत के पार

03 दिसंबर 2020 तक महाराष्ट्र में 161 चीनी मिलों ने गन्ना पेराई कार्य शुरू किया है। औसत चीनी रिकवरी को ध्यान में रखते हुए, राज्य में मिलें अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। अभी महाराष्ट्र में चीनी रिकवरी 8.76 प्रतिशत है।

2020-21 के पेराई सत्र में, फिलहाल अब तक कोल्हापुर राज्य का एकमात्र विभाग है, जिसने 10 प्रतिशत औसत चीनी रिकवरी को पार कर लिया है। कोल्हापुर क्षेत्र में 10.13 प्रतिशत रिकवरी दर्ज की गई है। कुल 34 मिलें पेराई कार्यों में लगी हुई हैं और 44.76 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी आयुक्तालय की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 161 चीनी मिलें चालू हैं। और 205.17 लाख टन गन्ने की पेराई करके मिलों ने 179.82 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here