कोल्हापुर जिले में गन्ना रकबे में हो रही है लगातार बढ़ोतरी

कोल्हापुर: पिछले कुछ सालों से गन्ने को अच्छी कीमत मिलने लगी है। गन्ने ने किसानों के आर्थिक स्तर को ऊपर उठाने में मदद की है। यही कारण है कि कोल्हापुर जिले में गन्ने का क्षेत्रफल लगातर बढ़ रहा है। पिछले तीन साल में जिले में गन्ना रकबा लगभग 30 हजार हेक्टेयर बढ़ा है। चीनी मिलें गन्ने की खेती के लिए किसानों को मार्गदर्शन और प्रोत्साहन, नदियों को बारहमासी जलापूर्ति और सिंचाई सुविधाओं के कारण हर साल गन्ने का रकबा बढ़ रहा है।

गन्ने का रकबा बढ़ने से जिले की अधिकांश चीनी मिलों की रिफाइनिंग क्षमता में इजाफा हुआ है। जिले की सभी चीनी मिलों में गन्ना प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। चीनी मिलों ने चीनी के अलावा एथेनॉल, बिजली उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर दिया है। वर्तमान में जिले में अडसाली की गन्ना बुआई अंतिम चरण में है। जिले में अब तक एक लाख 88 हजार हेक्टेयर में गन्ने की खेती की जा चुकी है, जबकि 2021-22 सीजन में 1 लाख 60 हेक्टेयर और 2022-23 में 1 लाख 76 हजार हेक्टेयर में गन्ने की खेती हुई थी। इस साल इसमें 12 से 13 हजार हेक्टेयर क्षेत्र और जुड़ गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here