मुजफ्फरनगर में गन्ने के क्षेत्रफल में साल दर साल हो रही है बढ़ोतरी

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश पिछले कुछ वर्षो में गन्ना और चीनी उत्पादन में सबसे बड़ा राज्य बनकर उभरा है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चीनी उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है, नतीजन किसानों की आय भी बढ़ रही है। इसलिए नकदी फसल मानी जाने वाले गन्ने के प्रति किसानों का रुझान लगातार बढ़ रहा है।अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, दस साल में जिले में गन्ने का क्षेत्रफल काफी बढ़ गया है। गन्ने का औसत उत्पादन भी 203 क्विंटल प्रति हेक्टेयर बढ़ा है। साथ ही किसानों का भुगतान भी बढ़ा है।

आपको बता दे की, जिले में 2014-15 में गन्ने का क्षेत्रफल एक लाख 25 हजार 419 हेक्टेयर था, जो 2023-24 में बढ़कर एक लाख 73 हजार हेक्टेयर पर पहुंच गया है। 2014-15 में जिले में गन्ने का औसत उत्पादन 729.44 क्विंटल प्रति हेक्टेयर था, जो 2022-23 में 933.08 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पहुंच गया। किसानों का भुगतान दस साल में 1400 करोड़ बढ़ा है।

वर्ष क्षेत्रफल (हेक्टेयर में) उत्पादन (प्रति हेक्टेयर में)

2014-15 121863 729.44

2015-16 125419 718.76

2016-17 126573 759.40

2017-18 131954 828.56

2018-19 139221 866.52

2019-20 147029 864.08

2020-21 164391 907.64

2021-22 168015 923.20

2022-23 171236 933.08

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here