लाल सड़न रोग से गन्ना फसल प्रभावित

कानपूर : उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान अब फसल पर हो रहे किट के हमले से परेशान है। खासकर लाल सड़न रोग गन्ने की फसल को बर्बाद कर रहा है। इस रोग का सर्वाधिक प्रकोप प्रजाति-238 की पौध पर है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, हरियावां क्षेत्र की फसल इस साल बहुत तेजी से लाल सड़न रोग की चपेट में आ रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गन्ना की फसल लगभग तैयार है, और दो माह बाद शुरू होनेवाले चीनी सीजन में पेराई के लिए भेजी जानी है। लाल सड़न रोग का गन्ना उत्पादन और रिकवरी वर गहरा असर पड़ने की संभावना है।

गन्ने की प्रजाति-238 की फसल सूख रही है।चीनी मिल का पेराई सत्र जल्द चालू हो गया तो कुछ फसल किसान बेच पाएंगे। चीनी मिल यूनिट हेड प्रदीप त्यागी ने बताया कि, चीनी मिल का पेराई सत्र तय समय शुरू होगा। जिन खेत में लाल सड़न रोग लग रहा, इसकी जानकारी किसान गन्ना पर्यवेक्षक को दें।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here