शार्ट सर्किट से जल गई गन्ने की फसल

गोंडा : परसपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गोगिया के बरजोरपुरवा में शार्ट सर्किट से गन्ने की फसल जल गई। इस आग से किसानों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया। ग्राम प्रधान गोगिया सालिकराम ने कहा कि, शुक्रवार की शाम चार बजे खेत के ऊपर से गुजर रही 132-केवी लाइन के शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस आग में जगदंबा सिंह उर्फ मल्हे का लगभग एक बीघा, त्रिवेणी सिंह व राम प्रसाद सिंह का भी लगभग एक-एक बीघा गन्ने की फसल जल गई।हल्का लेखपाल पवन कुमार यादव ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर क्षतिपूर्ति के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here